Mutton Kebab Recipe in Hindi – मटन कबाब रेसिपी बनाने की विधि


अपने बहुत बार स्नैक्स में कबाब का सेवन किया होगा। जैसा की हम सब जानते है कबाब बहुत तरह के  होते है सभी का स्वाद और बनाने का तरीका बिलकुल अलग होता है लेकिन क्या आप जानते है की मटन में कुछ सामग्री को मिलाकर लजीज मटन कबाब बनाये जाते है जो खाने में इतने लजीज होते है की इन्हे एक बार खाने वाला इनका फैन हो जाता है।
प्रसिद्ध- मटन कबाब जितने स्वादिष्ट होते है उतने ही प्रसिद्ध भी होते है। यह एक मुग़लई भारतीय डिश है जिसे सभी लोग शौक से खाते है। भारत के अलावा यह स्नैक पाकिस्तान में भी बहुत पसंद किया जाता है।
स्वाद- मटन कबाब का स्वाद कुरकुरा और चटपटा होता है इसे आप अपनी पसंद की चटनी के साथ खाएंगे तो आपको एक अलग ही मज़ा मिलेगा। इस स्नैक को आप किसी को भी बनाकर सर्वे कर सकते है।
ओकेशन- मटन कबाब को बनाने का सबसे खास मौका होता है कोई भी छोटी पार्टी या कोई भी खास दिन। आपके घर मेहमान या दोस्त आजाये या आपको बच्चो को टिफिन में बनाकर कुछ देना हो तो आप इसे आसानी से बना सकते है।
मटन कबाब को आप अपने हाथो से बनाएंगे तो इसका स्वाद और मज़ा दोनों ही दोगुना हो जाएगा। हमारी दी गई विधि आपकी इस मटन कबाब को बनाने में मदद कर सकती है। आपको अपने हिसाब से दिन और समय तय करना है फिर आप खुद देखना की आप बाजार से भी अच्छे  मटन कबाब बनाएंगे और सभी को इसका सेवन भी कराएंगे।
मटन कबाब बनने का समय
मटन कबाब को बनाने में 35 मिनट का समय लगता है। इसे बनाने की तैयारी करने में 10 मिनट का समय लगता है।
सदस्यो के अनुसार
दी गई विधि की मात्रा के अनुसार यह मटन कबाब 4 सदस्यों के लिए काफी है।

मटन कबाब (Mutton Kebab) in Hindi

मटन कबाब का लजीज स्वाद सभी को पसंद आता है। इस डिश को बनाना बहुत ही आसान है और यह सभी की मनपसंद भी होती है आप इसे स्नैक की तरह सभी को सर्वे कर सकते है।
 Course Main Course
 Cuisine Indian, Pakistani
 Prep Time 10 minutes
 Cook Time 35 minutes
 Total Time 45 minutes
 Servings 4 people

सामग्री

  • 500 gram मटन
  • 1 अंडा
  • 1 प्याज़
  • 2 इलायची
  • 3 हरी मिर्च
  • 1 टी स्पून जीरा पाउडर
  • 1 टी स्पून अदरक लहसुन पेस्ट
  • 1 टी स्पून लाल मिर्च
  • 1 टी स्पून काली मिर्च
  • 2 टी स्पून तेल
  • नमक स्वादानुसार

बनाने की विधि - How to make मटन कबाब (Mutton Kebab)

  1. मटन कबाब बनाने के लिए सबसे पहले मटन को अच्छे से धोकर साफ कर ले। अब मटन के छोटे छोटे टुकड़े कर ले और इन टुकड़ो को मिक्सी में डालकर मटन का एक पेस्ट तैयार कर ले।
  2. अब सभी मसाले जैसे काली मिर्च, लाल मिर्च, जीरा पाउडर, अदरक लहसुन पेस्ट और नमक को मिक्सी में डालकर पीस ले और एक मसालों का पेस्ट बनाकर तैयार कर ले।
  3. इतना करने के बाद एक बाउल ले और उसमे मटन और मसालों वाला मिश्रण एक साथ डालकर अच्छे से मिक्स कर ले। अब इसमें अंडे को ले और फोड़ कर अंदर वाला भाग इस मिश्रण में मिला दे।
  4. प्याज़ और हरी मिर्च को भी बारीक़ काट ले और इसी मिश्रण में डालकर मिक्स कर ले। इस मिश्रण को फेट ले। अब एक कढ़ाई में तेल डालकर गरम करे बने हुए मिश्रण से कबाब के बॉल्स बनाये और कढ़ाई में डालकर तले।
  5. सारे मिश्रण से इसी तरह बॉल्स बनाये और धीमी आंच पर उन्हें तले। कुछ ही देर में आपके लजीज मटन कबाब बनकर तैयार है इन्हे प्लेट में निकाले और सभी को सॉस या चटनी के साथ सर्वे करे।

Comments