मटर पनीर कैसे बनाते है? Matar Paneer Recipe In Hindi ||Step By Step Photo||
मटर पनीर की शब्जी कैसे बनाते है देशी स्टाइल में….
वैसे तो तो अपने आलू मटर की सब्जी बहुत बार बनाये होंगे लेकिन अगर मटर पनीर बनाने की बात आती है तो हम नहीं बनाते है क्यों हमें ये डाउट होती है कि हम मार्केट के जैसा टेस्ट नहीं बना सकते है | तो सबसे पहले मैं ये कहना चाहूंगी कि ऐसा सोचना बंद कर दीजिये | अगर आप कोशिस करेंगे तो वो आपसे जरूर होगा और अगर डाउट आपको खाना बनाने में है तो मैं तो हु ही…. आपको आसान तरीके से किसी भी खाने बनाने का तरीका बताने के लिए | तो आज मैं आपको मटर पनीर बनाना बताउंगी और इसे आप बहुत ही कम सामान में और कम समय में मार्केट जैसा टेस्टी बना सकते है | तो चलिए देखते है कि इसे कैसे बनाया जाता है और इसे बनाने के लिए हमें किन किन चीझों कि आवश्यकता होगी | इसे बनाने के लिए हमें चाहिए….
सामग्री:
- पनीर(Paneer): 150 ग्राम
- मटर(Pea): 100 ग्राम
- प्याज(Onion): 2 (काट ले)
- टमाटर(Tomato): 2 (काट ले)
- हरा मिर्च(Green Chili): 2
- अदरक लहसून पेस्ट(Ginger Garlik pest): 4-5 चम्मच
- तेल(Oil): 50 ग्राम
- जीरा(Cumin): 1/2 चम्मच
- मिर्च पाउडर(Red chili powder): 1 चम्मच
- धनिया पाउडर(coriander powder): 1 चम्मच
- हल्दी पाउडर(Turmeric powder): 1 चम्मच
- गरम मशाला(Garam masala): 2 चम्मच
- धनिया पत्ता (Coriander Leaf)
- नमक(Salt): स्वाद अनुसार
बनाने की विधि:
- सबसे पहले गैस पे पैन रखे और उसमे तेल डाल दे , गरम हो जाने पे उसमे प्याज को डाल दे और इसे भुने |
2. थोड़ा सा भुनाने की बाद उसमे अदरक लहसून का पेस्ट डाल दे और उसे मध्यम आंच पे भुने |
READ:
3. फिर उसमे टमाटर, प्याज और थोड़ा सा नमक डालकर उसे थोड़ी देर फ्राई करे |
4. और ये लगभग फ्राई हो गयी है इसे हम ठंढा होने के लिए छोड़ दे |
5. ठंढा होने के बाद उसे मिक्सर में डाल कर उसे पिस कर पेस्ट बना ले |
6. अब फिर से गैस पे कढ़ाई या पैन रखे और उसमे थोड़ा सा तेल और जीरा डाले
7. जीरे का रंग जब भूरा हो जाये तो धीमा आंच करके उसमे मिर्च पाउडर डाले और तुरंत ही टमाटर और प्याज का पेस्ट उसमे डाल दे |
8. फिर उसमे धनिया पाउडर और हल्दी डाले और madhyam आंच पे तब तक भुने जब तक उसमेसे तेल न छोड़ने लगे |
9. करीब करीब मैंने इसे 5-7 मिनट तक इसे भुना है और आप देख सकते है इसमेसे अब तेल छोड़ना स्टार्ट हो गया है |
10. फिर उसमे पनीर और मटर को डाल दे और उसे भी थोड़ी देर भुने |
11. फिर उसमे पानी डाल दे अगर आपको ग्रेवी वाला सब्जी खानी है तो उसमे थोड़ा ज्यादा पानी डालकर मिला दे |
12. फिर उसे 10 मिनट के लिए ढककर पकाये |
13. फिर उसमे गरम मशाला और धनिया पत्ता डाल दे और हमारी मटर पनीर बनकर तैयार हो गई












सुझाव:
- फ्राई किये हुए टमाटर और प्याज को पूरी तरीके से ठंढा होने के बाद ही मिक्सर में पिसे |
- आप ताजा मटर का इस्तेमाल कर रहे है तो मटर को थोड़ी देर बाद डालें | और अगर आप फ्रोजेन मटर आप भी पनीर के साथ दे डाल दे क्योंकि इसे पकने में थोड़ा टाइम लगता है |
- अगर 10 मिनट में मटर नहीं पके तो तोड़ी देर और पका ले |
मुझे विस्वास है आपको ये रेसिपी बहुत पसंद आयी होगी | अगर आपको इस रेसिपी में कोई भी डाउट है तो आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है या अगर आप किसी और रेसिपी के बारे में जनाना चाहते है जो कई मैंने अभी तक नहीं बनाई है तो आप बेसक कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है | मैं कोशिश करुँगी की मैं उसे अपने अगले पोस्ट में बता दूंगी |
Summary
Recipe Name
मटर पनीर कैसे बनाते है?
Preparation Time
Cook Time
Total Time
Summary

Recipe Name
मटर पनीर कैसे बनाते है?
Preparation Time
Cook Time
Total Time

Matar Paneer Recipe
ReplyDelete