ड्राई मिनी समोसा कैसे बनाते है? How to make Dry Mini Samosa with Photo? Step-By-Step Snacks
मिनी समोसा कैसे बनाते है?
नमकीन चीजे बच्चो को बहुत पसंद आती है और बच्चे ही क्यों वो तो सब को बहुत पसंद होता है | अगर चाय के साथ नमकीन रख दी जाए तो मजा ही आ जाता है, या अगर आपको भूख लगी हो और आप किसी का वेट कर रही है खाने के लिए तो आप अपने भूख को थोड़ा स्नैक्स खाकर अपने भूख को आसानी से रोक सकते है और आपका पेट भी नहीं भरेगा | तो इसीलिए मैं आज सोचा कि क्यों ना हम कुछ स्नैक्स घर पे ही बनाने के लिए कोशिस करे और इसीलिए मैंने छोटे आकर का ड्राई समोसा बनाया है | अगर आप चाहे तो इसे छोटे मोठे पार्टी जब करते है तो उसमे ये रख सकते है…..तो चलिए देखते हैं कि तो चलिए देखते है की ड्राई मिनी समोसा कैसे बनाते है और इसे बनाने के लिए हमें किन-किन सामग्रियों की आवश्यकता है….
सामग्री:-
- मैदा: एक कप
- घी:दो चम्मच
- आलू भुजिया: 100 ग्राम
- तिल: आधा चम्मच
- सौंफ पाउडर एक छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर: 1/2 चम्मच
- किशमिश: 10
- काजू 5
- चीनी एक छोटी चम्मच
- इमली का पल्प: एक छोटी चम्मच
- सौंफ
- नमक
- तेल
बनाने की विधि:-
पहले हम समोसे में भरने के लिए तैयार स्टफिंग कर लेते हैं |
- सबसे पहले मिक्सर में आलू भुजिया, तिल, सौंफ, लाल मिर्च पाउडर और चीनी डालकर उसे दरदरा पीस लें|(अप्प आलू भुजिया के जगह कोई भी नमकीन इस्तेमाल कर सकते है)
लाइक करें और जानें खाना बनाने के नए तरीके अपने फसेबूक पर

2. मिश्रण को प्याली में निकाल ले | और इस मिश्रण में बारीक कटे हुए काजू, किशमिश और इमली का पल्प और चीनी डालकर अच्छे से मिक्स कर ले |(आप चाहें तो इसमें कुछ और भी मिला सकते हैं)|

3. और आपकी भरने के लिए स्टफिंग तैयार है|अब उसे एक तरफ रख दे |
READ:

4. और एक दूसरी कटोरी में मैदा को डाल ले| और उसमें थोड़ा सा घी, नमक और अजवायन डालकर उसे अच्छे से मिलाएं | फिर उसमें थोड़ा सा पानी मिलाकर उसे गूंथ ले |(इतना आटा गूंथने में 1/4 कप पानी लगेगा)| आटे को ढककर के 20-25 मिनिट के लिये रख दीजिये. आटा सैट होकर तैयार जाएगा|

5. उसके बाद आटे को एक बार और मिला लें और उसकी छोटी-छोटी लोई काट ले |

6. और बेलन से लम्बाई में बेलते हुए हल्का सा मोटा बेल ले | बेली गई लोई को दो बराबर के भागों में चाकू से काट ले|

7. फिर उसके चारों तरफ पानी से भिगो दें और दो कोने को लेकर मिला दे और उसे तिकोन बना ले| फिर उसमें थोड़ा सा स्टफिंग को डाल दे |

8. फिर ऊपर के दोनों किनारों को पानी की सहायता से चिपका दे |

9. इसी तरह से सारे समोसे तैयार कर लीजिये. समोसों को 10-15 मिनट के लिए ऐसे ही रहने दे |

10. फिर गैस पे तेल रखे और उसे हल्का गरम करके उसमे समोसे को डाल दे | (तेल से बुलबुले नहीं निकलना चाहिए) और उसे पकाये |

11. जब समोसे का कलर हल्का भूरा हो जाये तो उसे टिस्सू पेपर पे निकल ले |

12. और आपकी मिनी समोसा तैयार है बच्चों को खिलाये और आप चाहे तो इसे ठंडा करके आप एयर कंटेनर में रख दे और उसे दो हप्तो तक खाये…




तो ये थी आज की मेरी रेसिपी मुझे विस्वास है की आपकी ये रेसिपी अच्छी लगी होगी अगर आप किसी और रेसिपी के बारे में जानना चाहते है जो कि मैंने अभी तक नहीं लिखा है तो आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है और मैं अपने अगले पोस्ट में उस रेसिपी के बारे में बता दूंगी |

Comments
Post a Comment